{"_id":"6af8859cf652d468cd0703b5","slug":"video-devkinandan-thakur-shared-his-thoughts-on-the-importance-of-time-values-and-indian-culture-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: श्रीमद्भागवत कथा में देवकीनंदन ठाकुर ने समय के महत्व, संस्कारों और भारतीय संस्कृति पर विचार रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: श्रीमद्भागवत कथा में देवकीनंदन ठाकुर ने समय के महत्व, संस्कारों और भारतीय संस्कृति पर विचार रखे
निरालानगर स्थित रेलवे मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने समय के महत्व, संस्कारों और भारतीय संस्कृति पर विचार रखे। उन्होंने बच्चों और बड़ों को समय की कीमत समझने की सीख देते हुए कहा कि जो समय का महत्व समझता है, समय उसे कीमती बना देता है। समय बिगड़ने पर बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और व्यक्ति सही-गलत का अंतर भूलकर गलत आचरण करने लगता है। इसी को विपरीत बुद्धि कहते हैं।
राजा परीक्षित की कथा के संदर्भ में उन्होंने दो श्लोक सुनाए और श्रोताओं से उनका अर्थ पूछा। इसके बाद अंग्रेजी में ‘आई ईट बर्गर, पिज्जा’ कहकर पूछा कि इसे कितने लोग समझते हैं। इस पर श्रद्धालु मुस्करा दिए। उन्होंने कहा कि आज भी लोग संस्कृत की अपेक्षा अंग्रेजी अधिक समझते हैं। अंग्रेजी के गुलाम होकर खुद को सनातनी कहते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में संस्कृत का बहुत महत्व है। यह दैवीय भाषा है।
देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि कलयुग के चार स्थान मदिरा, जुआ, हिंसा और वैश्यागमन हैं। इनके कारण बौद्धिक हनन होता है और व्यक्ति की बुद्धि विपरीत हो जाती है। बच्चे और बड़े माता-पिता, गुरु तथा अन्य सम्मानितजनों का अपमान करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभी सरकारी संस्थाओं में हिंदी में कामकाज होना चाहिए, ताकि आम नागरिक अपनी भाषा में आसानी से अपनी बात रख सकें। हिंदी राजभाषा होने के साथ सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपनी भाषा का सम्मान ही संस्कृति का सम्मान है।
उन्होंने मीराबाई जैसी भक्ति अपनाने की सीख देते हुए कहा कि उन्होंने संसार के सुख, वैभव और मोह-माया से ऊपर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति को रखा। कथा के दौरान महाआरती के बाद विश्व शांति की प्रार्थना हुई। देवकीनंदन के ‘आओ श्याम जी, कन्हैया मेरे गोपाल जी’ भजन पर श्रद्धालु झूम उठे और नृत्य करने लगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएलसी सलिल विश्नोई और अरुण पाठक सहित मिथलेश मनोज पांडेय, प्रभाशंकर वर्मा, राम विनय यादव, यूपी सिंह और विपिन बाजपेई मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।