Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Craft University will be established to provide artisans across country with degrees and a distinct identity
{"_id":"6ada2327049fbb18d00cd390","slug":"video-craft-university-will-be-established-to-provide-artisans-across-country-with-degrees-and-a-distinct-identity-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनारबेन पटेल बोलीं- देशभर के कारीगर को डिग्री दिलाकर अलग पहचान दिलाने के लिए बनेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनारबेन पटेल बोलीं- देशभर के कारीगर को डिग्री दिलाकर अलग पहचान दिलाने के लिए बनेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी
देश भर के कारीगर को डिग्री दिलाकर अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से गुजरात में क्राफ्ट यूनिवर्सिटी खोले जाने की तैयारी है। गुजरात के अहमदाबाद में यूनिवर्सिटी बनाने के साथ देश भर में 55 क्लस्टर खोले जाएंगे। इसमें छह क्लस्टर यूपी में खोले जाने की तैयारी है। यह जानकारी ग्रामश्री और क्राफ्टरूट्स की संस्थापक अनारबेन पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि यूपी में कानपुर के अलावा लखनऊ, खुर्जा, फिरोजाबाद, आगरा के नाम फाइनल है। छठे स्थान के लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
अनारबेन ने कहा कि क्राफ्ट यूनिवर्सिटी खोले जाने का काम अंतिम चरण में है। मास्टर इन क्राफ्ट मैनेजमेंट समेत पांच कोर्स के साथ इसकी शुरुआत होगी। डिजाइन से स्नातक करने वाले छात्र जो क्राफ्ट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स लाभप्रद होंगे। उन्होंने कहा कि देश में हर शहर की अपनी अलग पहचान है। इसलिए 55 क्लस्टर खोले जा रहे हैं, ताकि छात्र क्लस्टर में रहकर वहां का पारंपरिक ज्ञान अर्जित कर सकें। कानपुर में भी पारंपरिक लेदर के बजाए वह प्लांट बेस्ड क्लस्टर पर काम करने वाली संस्था की भी खोज कर रही है।
अनारबेन ने बताया कि देश में करीब ढाई करोड़ से अधिक कारीगर है। चार साल की पढ़ाई में लोगों को डिग्री मिल जाती है, लेकिन सालों से पुश्तैनी काम को आगे बढ़ा रहे लोगों के पास अभी तक कोई डिग्री नहीं है। इसके लिए ही प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।