{"_id":"69beb8c042b7bdeb9b0f3c90","slug":"video-20-year-old-dispute-resolved-during-janta-darshan-sdm-and-acp-settle-matter-on-the-spot-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जनता दर्शन में सुलझा 20 साल पुराना विवाद, एसडीएम तथा एसीपी ने मौके पर कराया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जनता दर्शन में सुलझा 20 साल पुराना विवाद, एसडीएम तथा एसीपी ने मौके पर कराया निस्तारण
नरवल तहसील के ग्राम भूखनाही में करीब बीस वर्ष से लंबित नाली निर्माण विवाद आखिरकार जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से समाप्त हो गया। जनता दर्शन में मामला उठने के बाद जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए थे
ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य ग्रामीणों के विरोध के कारण वर्षों से ठप था जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी और ग्रामीण लगातार परेशान थे।
शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम ने एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय और खंड विकास अधिकारी सरसौल निशांत राय के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि नाली की दिशा और स्थान को लेकर असहमति विवाद का कारण बनी हुई थी।
मौके पर प्रशासन ने कड़ाई से अवरोध हटवाया और दोनों पक्षों को ग्राम हित में सहमति के लिए तैयार किया।
तत्पश्चात नाली की खुदाई कराकर जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान कराया गया।
प्रशासन की सक्रिय पहल से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और भविष्य में विवाद की स्थिति समाप्त हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।