फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Repair of old Jajmau bridge starts on 12th heavy vehicles banned for three months

कानपुर: पुराने जाजमऊ पुल की मरम्मत 12 से, तीन महीने के लिए भारी वाहनों पर रोक, एनएचएआई का डायवर्जन प्लान तैयार

Tue, 08 Sep 2026 09:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 08 Sep 2026 09:19 AM IST
सार

Kanpur News: एनएचएआई 12 सितंबर से 5.60 करोड़ रुपये की लागत से जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत शुरू कराने जा रहा है। इसके तहत अगले 3 महीनों के लिए भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, जबकि हल्के वाहन चलेंगे और भारी वाहनों को बदले हुए लंबे रूटों से निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Repair of old Jajmau bridge starts on 12th heavy vehicles banned for three months
जाजमऊ गंगापुल पर होता मरम्मत कार्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के लिए 12 सितंबर से भारी वाहनों पर रोक लगेगी। इसकी मरम्मत का कार्य एनएचएआई कराएगा। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाजमऊ स्थित पुराना गंगा पुल 1971 से 1975 के बीच का बना हुआ है। पुल करीब 700 मीटर लंबा है। इसकी कुछ बेयरिंग टूट गई हैं।

विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही सरिया नजर आ रही हैं। एनएचएआई ने महाराष्ट्र की रिहेब्लिटेशन रीहेब्लिटेशन इंजीनियरिंग कंपनी को पुल की मरम्मत का ठेका दिया है। कार्य की लागत 5.60 करोड़ रुपये है। कार्य पूरा करने की अवधि 12 दिसंबर रखी गई है।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने उन्नाव के जिलाधिकारी से मुलाकात की
12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश तीन माह के लिए रोकते हुए पुल की मरम्मत का फैसला लिया गया। तय हुआ कि मरम्मत के दौरान लखनऊ, उन्नाव की तरफ से आने वाले हल्के वाहन पूर्ववत कानपुर नगर की तरफ आते रहेंगे। सोमवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने उन्नाव के जिलाधिकारी से मुलाकात की।

जाजमऊ पुराने पुल से 12 सितंबर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।  -घनश्याम मीना, जिलाधिकारी, उन्नाव

विज्ञापन

जाजमऊ पुराने गंगा पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोककर बेयरिंग बदलने की तैयारियां हो गई हैं।  -पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

एनएचएआई ने तैयार किया डायवर्जन प्लान
एनएचएआई ने तीन माह के डायवर्जन के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। इसके लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, एनएच-30, एनएच-31, एनएच-34, एनएच-335 व अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कराया जाएगा।

बक्सर मोड़ से होकर कानपुर आएंगे वाहन
उन्नाव से कानपुर की ओर आने वाले वाहन सवार एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 स्थित बक्सर मोड़ होकर कानपुर आ सकते हैं। इसी तरह, उन्नाव की ओर से औरैया, इटावा की ओर जाने वाले वाहन सवार गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर औरैया, इटावा जा सकते हैं। इसके अलावा, वह एनएच-31 के जरिए बिहार होते हुए एनएच-19 स्थित बक्सर मोड़से होकर कानपुर, औरैया-इटावा जा सकते है।

बांदा-महोबा के लिए जाएं एनएच-31 से
उन्नाव से बांदा-महोबा की ओर जाने वाले एनएच-31 का प्रयोग कर लालगंज, फतेहपुर होते हुए बांदा, महोबा जा सकते हैं। उन्नाव से हमीरपुर, झांसी-उरई की ओर जाने वाले वाहन सवार एनएच-31 से बिहार होते हुए बक्सर मोड़ होकर एनएच-19 (चौडगरा) का प्रयोग कर एसएच-46 से होकर घाटमपुर (एनएच-34) होकर हमीरपुर, झांसी-उरई जा सकते हैं।

हमीरपुर, बांदा जाने वाले वाहनों में अधिक असर
डायवर्जन का सबसे अधिक असर हमीरपुर और बांदा की ओर जाने वाले वाहनों पर पड़ेगा। इन रूटों पर यात्रियों व मालवाहक वाहनों को करीब 75 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। उन्नाव से इटावा जाने वाले वाहनों को करीब 30 किमी अधिक चलना पड़ेगा। लखनऊ से कन्नौज जाने वाले वाहनों के लिए नया मार्ग राहत भरा साबित होगा क्योंकि इस रूट पर करीब 60 किमी की दूरी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed