Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   bhuvan bam Dhindora season 2 Trailer released sanjeeda shaikh will play mama wife role

'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज: परेशान दिखे टिटू मामा, 'बीबी की वाइन्स' में संजीदा शेख आईं नजर

Sat, 14 Nov 2026 12:18 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 14 Nov 2026 12:18 AM IST
सार

  • 'ढिंडोरा' परिवार में कविता मामी के रूप में संजीदा शेख शामिल हुई हैं।
  • भुवन के मुताबिक नेटफ्लिक्स के साथ जुड़ने से उन्हें 'बीबी की वाइन्स' को बड़े कैनवास पर ले जाने का मौका मिला है। 
  • इस सीजन में बबलू जी, जानकी, समीर और बांचो का किरदार भुवन ने निभाया है।

विज्ञापन
bhuvan bam Dhindora season 2 Trailer released sanjeeda shaikh will play mama wife role
ठिंठोरा सीजन 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

दर्शकों को सीरीज 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन का कांफी इंतजार है। इस बीच मेकर्स ने भुवन बाम अभिनीत शो का ट्रेलर रिलीज किया है। यह अपकमिंग सीजन 'बीबी की वाइन्स' की एक मजेदार और अनोखी दुनिया को दर्शकों के सामने ला रहा है।
विज्ञापन


ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में नजर आ रहा है कि 'टिटू मामा' एक ऐसे बदकिस्मत अंकल हैं, जो अक्सर अनचाहे और अजीब हालात में फंस जाते हैं। उनके साथ हैं बबलू जी, जानकी, समीर और बांचो। इन सभी किरदारों को भुवन ने ही निभाया है। साथ ही, इस परिवार में एक नया और अहम सदस्य भी जुड़ा है: संजीदा शेख। वह टिटू मामा की पत्नी 'कविता मामी' के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

bhuvan bam Dhindora season 2 Trailer released sanjeeda shaikh will play mama wife role
ठिंठोरा सीजन 2 - फोटो : यूट्यूब
ससुराल के चक्कर में फंसे टिटू मामा
अपनी दुनिया को नेटफ्लिक्स पर लाते हुए, अभिनेता और क्रिएटर भुवन बाम ने कहा, 'जब मैंने पहली बार इन किरदारों को बनाया था, तो मैं चाहता था कि वे अनोखे होने के साथ-साथ जाने-पहचाने भी लगें। यही 'बीबी की वाइन्स' की खासियत है। टिटू मामा हमेशा ऐसी स्थितियों में फंस जाते हैं, जिनके लिए उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होता। इस बार, वह अपने ससुराल वालों के साथ सुलह करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि आप समझ सकते हैं, इसमें कई तरह की मुश्किलें भी आती हैं!'
विज्ञापन

bhuvan bam Dhindora season 2 Trailer released sanjeeda shaikh will play mama wife role
ठिंठोरा सीजन 2 - फोटो : यूट्यूब
सीजन 2 में बढ़ा हंगामा
भुवन ने आगे कहा 'नेटफ्लिक्स के साथ जुड़ने से हमें 'बीबी की वाइन्स' की दुनिया को एक बड़े कैनवास पर ले जाने का मौका मिला है। इससे हम 'ढिंडोरा' की मूल भावना और हास्य को बरकरार रखते हुए अपने विचारों को और भी बेहतर ढंग से पेश कर पाए हैं। सीजन 2 में हंगामा और भी बढ़ गया है। मैं दर्शकों को टिटू मामा को फिर से एक्शन में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। आखिरकार जब टिटू मामा शामिल हों, तो शांति की उम्मीद करना बेकार है!'
विज्ञापन

bhuvan bam Dhindora season 2 Trailer released sanjeeda shaikh will play mama wife role
ठिंठोरा सीजन 2 - फोटो : यूट्यूब
क्या बोलीं संजीदा शेख?
'ढिंडोरा' परिवार में कविता मामी के रूप में शामिल होने पर संजीदा शेख कहती हैं, 'कविता के किरदार ने मुझे इसलिए आकर्षित किया क्योंकि वह टिटू मामा को अच्छी टक्कर दे सकती हैं। टिटू मामा के पास हमेशा कोई न कोई बहाना तैयार रहता है, लेकिन कविता ही वह इंसान हैं जो तुरंत समझ जाती हैं कि असल में क्या चल रहा है।'

ढिंझोरा का दूसरा सीजन 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed