{"_id":"6af7470359b80c560a060da3","slug":"video-the-melodious-sounds-of-the-flute-and-folk-songs-captivated-the-mind-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांसुरी के मधुर स्वरों और लोकगीतों ने मोहा मन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:51 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रभु श्रीरामलाल संगीत महाविद्यालय की ओर से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित 51वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन 148 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बांसुरी और पखावज के मधुर स्वरों के साथ लोकगीत और शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, कथक, सामूहिक नृत्य और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने भी खूब मन मोहा।
सह संयोजक दिनेश भार्गव ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें संचिता ठाकुर, हरिराम वर्मा, श्रीराम साहू, रोहित कुमार, जबलपुर के अखिलेश पटेल, दिल्ली के सचिन शर्मा और डॉ. अविनाश कुमार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
इससे पहले सुबह योगाचार्य भूदेव ने सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या सलोनी झा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने संगीतमय गीता पाठ किया। कृष्णकांत झा ने गीता पर प्रवचन दिए। कार्यक्रम का संचालन ब्रजभूषण झा ने किया। अंत में महाविद्यालय के महामंत्री डॉ. सुनील दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर नरोत्तम दास अग्रवाल, सुरेश चंद्र खरे, अविनाश झा, विनय सिजरिया, अवधेश राय, हरिमोहन गुप्ता और राजेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।