{"_id":"6a145183d45a67564e07415b","slug":"video-jana-samaja-na-hatha-ma-kal-patata-bthha-nakal-mana-jalsa-sata-sarakashha-nata-lga-karana-ka-ka-maga-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैन समाज ने हाथ में काली पट्टी बांध निकाला मौन जुलूस, संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समाज ने हाथ में काली पट्टी बांध निकाला मौन जुलूस, संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग
रीवा में हुई दर्दनाक घटना के विरोध में सोमवार को दिगंबर जैन समाज ने बबीना में मौन जुलूस निकाला। समाज के लोग सुबह 8 बजे दिगम्बर जैन मंदिर बबीना में जमा हुए। जहां से पैदल पैदल मौन जुलूस के रूप में एवं काली पट्टी बांधकर विकास खंड बबीना के कार्यालय पहुंचे। समाज ने विकास खंड अधिकारी रामावतार सिंह को केंद्र सरकार व यूपी सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपकर साध्वियों को कार से कुचलने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही संत सुरक्षा नीति एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करनेकी भी मांग की गई। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष आशीष जैन कल्लन, अध्यक्ष सिद्ध क्षेत्र पावगिरी जी ज्ञानचंद्र जैन , पंडित विनोद शास्त्री, विनोद जैन बैरागी, अशोक जैन, सिंघई नितिन जैन, संदीप जैन कल्लू , डॉ जय कुमार जैन, महावीर जैन सिंघई, अभय कुमार जैन, प्रकाश चंद जैन समेत अन्य मौजूद थे। मौन जुलूस में पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में और महिलाएं पीले केशरिया रंग की साड़ी पहनकर जुलूस में शामिल हुई। जैन समाज की विभिन्न संगठनों और मंदिर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।