{"_id":"6aa85c6e451eca30830b4d72","slug":"six-people-including-four-women-caught-stealing-electricity-jhansi-news-c-11-jhs1019-876434-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली चोरी करते चार महिलाओं समेत छह पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली चोरी करते चार महिलाओं समेत छह पकड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शहर के नगरिया का कुआं क्षेत्र में बिजली विजिलेंस टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान चार महिलाओं समेत छह लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए। उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विजिलेंस के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई रविवार शाम को उनाव गेट पावर हाउस के तहत आने वाले क्षेत्र में की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में शशांक पटेरिया, साक्षी यादव, पूनम प्रजापति और घनश्याम गुप्ता शामिल हैं। ये चारों बिना बिजली कनेक्शन के ही चोरी कर रहे थे। वहीं, प्रभा तिवारी और बबीता विश्वकर्मा के पास कनेक्शन थे। इसके बावजूद वे अलग से केबल डालकर बिजली चोरी कर रही थीं। छापेमारी के दौरान अधिशासी अभियंता विवेक कुमार और अन्य स्टाफ भी कार्रवाई में शामिल था।