फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth operating a grinder fell after suffering an electric shock and drowned in a tank.

Jhansi News: ग्राइंडर चला रहा युवक करंट लगने से नीचे गिरा, टैंक में डूबने से मौत

Tue, 15 Sep 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth operating a grinder fell after suffering an electric shock and drowned in a tank.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की महेंद्रपुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में लाइट फिटिंग का काम कर रहे अमन प्रजापति (24) पुत्र गणेश प्रजापति करंट लगने से नीचे बने निर्माणाधीन टैंक में जा गिरा। उसमें करीब छह फीट पानी भरा था। आसपास मौजूद युवकों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

राजगढ़ के शांति नगर निवासी अमन बिजली मरम्मत का काम करता था। दो भाई और दो बहनों में वह सबसे छोटा था। पिता ट्रेलर का काम करते हैं। मां सुनीता गृहिणी हैं। परिजनों ने बताया कि वह महेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करने जाता था। रविवार को भी वह काम करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अमन मकान में ग्राइंडर मशीन चला रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह नीचे बने टैंक में जा गिरा। उसकी मौत की खबर से मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed