{"_id":"673208493e5926a4450fe5c8","slug":"video-battle-of-hoardings-reached-from-lucknow-to-jhansi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : होर्डिंग की लड़ाई, लखनऊ से झांसी तक आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा के बीच जारी होर्डिंग की लड़ाई लखनऊ से झांसी तक आ गई है। भाजपा की ओर से ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की होर्डिंग लगाए जाने के बाद अब सपा ने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ की होर्डिंग लगवा दी है। ये होर्डिंग मेडिकल बाइपास तिराहा, बीयू, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सदर बाजार में लगी हैं।
भाजपा विधायक रवि शर्मा के जन्मदिन के उपलब्ध में बधाई देने के लिए समर्थक विक्की रामेश्वर तिवारी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के पास होर्डिंग लगवाई, जिसमें ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा लिखा हुआ है। जैसे ही ये होर्डिंग लगी, वैसे ही शहर भर में चर्चा का विषय बन गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। इसके बाद यूपी ही नहीं देश के कई राज्यों में ये नारा लिखे हुए पोस्टर और बैनर लगाए जाने लगे।
अब सपा की तरफ से इस पर पलटवार किया गया है। सपा नेता रोहित सिंह पारीछा ने शहर में पांच जगहों पर ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ नारा लिखी हुई होर्डिंग लगाई है। ये होर्डिंग मेडिकल बाइपास तिराहा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा और सदर बाजार में लगाई गई हैं। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जाने लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।