फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Distressed by harassment from his daughter-in-law, a father-in-law took his own life by hanging himsel

Jhansi: बहू की प्रताड़ना से दुखी ससुर ने फंदा लगाकर दी जान, छह महीने पहले हुई थी बेटे की शादी

Tue, 08 Sep 2026 09:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 08 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

बरुआसागर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक प्रमोद के पास से सुसाइड नोट मिला है। बेटे निशांत की तहरीर पर शिवानी, भारत एवं अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज करके दो को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: Distressed by harassment from his daughter-in-law, a father-in-law took his own life by hanging himsel
सुसाइड।

विस्तार

शादी के महज छह बाद ही बहू की प्रताड़ना से दुखी होकर नई बस्ती कंपनी बाग रोड निवासी प्रमोद यादव (61) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उनका शव छत की रेलिंग से लटका मिला। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी जा पहुंची।
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस को उनके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें उन्होंने बहू शिवानी, समधी भारत यादव एवं उसके बेटे अनुराग को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रमोद के पुत्र की तहरीर पर देर-शाम बरुआसागर पुलिस ने शिवानी समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके शिवानी एवं भारत को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कंपनी बाग रोड निवासी प्रमोद यादव खेती-किसानी के साथ ही प्रापर्टी डीलिंग भी करते थे। परिजनों ने बताया उन्होंने अपने बेटे निशांत की शादी छह माह पहले फरवरी में बूढ़ा गांव निवासी भारत यादव की बेटी शिवानी से की थी। शिवानी की यह दूसरी शादी थी। शिवानी काफी तेज स्वभाव की है। विदाई के बाद से ससुराल में अपने मनमुताबिक रहने लगी। सास गिरजा देवी एवं प्रमोद को बाहर का कमरा दिया था। अपना खाना भी अलग बनाती थी। अक्सर ही विवाद भी होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वह पति के साथ बाहर जाने की जिद करने लगी। निशांत के तैयार न होने पर प्रमोद ने भी दखल दिया। इसी बात पर फिर विवाद शुरू हो गया। शिवानी ने पिता भारत एवं भाई अनुराग को भी बुला लिया। वे लोग दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने की धमकी देने लगे। आरोप है शिवानी पूरे जेवर लेकर चली गई। उनके धमकाने से प्रमोद सहम उठे। सुबह परिजनों के उठने पर शव फंदे से लटका मिला। बरुआसागर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक प्रमोद के पास से सुसाइड नोट मिला है। बेटे निशांत की तहरीर पर शिवानी, भारत एवं अनुराग के खिलाफ मामला दर्ज करके दो को हिरासत में ले लिया गया है। अनुराग की तलाश की जा रही है।



पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
प्रमोद की मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। पत्नी गिरजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थोड़ी-थोड़ी देर में वह अचेत हो जा रही थीं। गांव के भी तमाम लोग जुट गए। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर बरुआसागर पहुंचे, यहां हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed