फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police struggle to find clues; now turn to crime scene reconstruction.

Jhansi News: सुराग तलाशने में उलझी पुलिस, अब क्राइम सीन रिक्रिएशन का सहारा

Tue, 08 Sep 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Police struggle to find clues; now turn to crime scene reconstruction.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में बुजुर्ग दंपती विश्वनाथ पाल एवं भुवन देवी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी है। लंबी पूछताछ, सर्विलांस और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बावजूद पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। गुत्थी सुलझाने के लिए अब पुलिस ने मेडिको लीगल विशेषज्ञों की मदद समेत क्राइम सीन रिक्रिएट करने की तैयारी में है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से भी मदद मांगी गई है।
30 अगस्त को दंपती का शव गोविंदपुरी स्थित घर में जमीन पर पड़ा मिला था। शव देखने पर करीब 5-7 दिन पहले हत्या की बात मालूम चली। इसके बाद से पुलिस इसे सुलझाने में चकरघिन्नी हुई है। सर्विलांस टीम से भी जांच में निर्णायक मदद नहीं मिल सकी। पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनसे भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस पारिवारिक सदस्य पर शक जता रही थी लेकिन, छानबीन में यह लीड भी टूट गई।
विज्ञापन

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि घटना के समय घर में कौन मौजूद था। दंपती पर हमला किस तरह और किस वस्तु से किया गया। घटना स्थल से भी पुलिस को कोई आलाकत्ल नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने मेडिको लीगल विशेषज्ञों की मदद के साथ क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी में है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र भेजा है। एसएसपी विकास कुमार का कहना है कि क्राइम सीन रिक्रिएशन और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जोड़कर वारदात का क्रम समझने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन पर गिरा सीलिंग पंखा भी जांच का पहलू
पुलिस को दोनों शवों के पास ही छत से गिरा सीलिंग पंखा भी मिला। ऐसे में उससे चोट लगने की आशंका भी जताई जा रही लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वजह से यह थ्योरी भी दमदार साबित नहीं हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विश्वनाथ के सिर में तीन और भुवन देवी के सिर में दो गहरे घाव मिले थे। दोनों के जबड़े भी टूटे थे। रिपोर्ट के मुताबिक मौत सिर में आई गंभीर चोटों के कारण हुई। चोटें मौत से पहले की थीं। इन चोटों को वजनी वस्तु के प्रहार से होना बताया गया है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पंखा गिरने से लगी चोट की बजाय किसी भारी वस्तु से किए गए प्रहार की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed