फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man's body found in a locked room; injury marks on the head.

Jhansi News: -बंद कमरे में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

Tue, 08 Sep 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found in a locked room; injury marks on the head.

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के अठोंदना गांव में सोमवार दोपहर किराये के मकान में रहने वाले युवक का शव बंद कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है युवक के सिर पर चोट के निशान भी थे। हालांकि, मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस कहना है बीमारी की वजह से उसकी जान गई।



मूल रूप से सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी अभिषेक शर्मा (42) पुत्र सुरेंद्र शर्मा अठोंदना गांव में रामवती प्रजापति के मकान में किराये का कमरा लेकर अकेले रहता था। जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट नौकरी करता था। उसके दोस्त बेताली यादव के मुताबिक अभिषेक दो दिन से काम पर नहीं जा रहा था। सोमवार दोपहर उसका पता लगाने के लिए वह उसके घर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। अंदर देखने पर अभिषेक फर्श पर पड़ा था। बेताली ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। अभिषेक के परिवार में एक बहन गिनी है। वह ग्वालियर में रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक पड़ोसियों का कहना है कि अभिषेक बीमार रहता था। वह गंभीर रूप से मधुमेह पीड़ित था। उसके किसी से विवाद की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed