{"_id":"69caa28cd3853f5b2901d3c3","slug":"video-a-fire-in-jhansis-mauranipur-destroyed-12-bighas-of-harvested-wheat-crop-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के मऊरानीपुर में आग से 12 बीघा में कटी रखी गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के मऊरानीपुर में आग से 12 बीघा में कटी रखी गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढ़की में सोमवार की सुबह भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। सबसे ज्यादा मार किसान किदारी कुशवाहा पर पड़ी है, जिनके घर में आगामी 3 अप्रैल को बेटी की शादी है। ग्राम मेढ़की निवासी किसान किदारी कुशवाहा ने गांव के ही एक बड़े किसान से 9 बीघा खेत 60 हजार रुपये सालाना किराए पर लेकर गेहूं की बुवाई की थी। जुताई, खाद, बीज और सिंचाई में लगभग 30 हजार रुपये की लागत लगाने के बाद फसल कटाई के लिए तैयार थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, लपटों ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया कि आगामी 3 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। उन्हें उम्मीद थी कि फसल बेचकर वह शादी का खर्च उठाएंगे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। फसल जलने से परिवार गहरे सदमे में है और शादी की खुशियों वाले घर में मातम छाया हुआ है। इसी आग की चपेट में आने से बगल के खेत के किसान राजाराम की भी 3 बीघे की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाया।शासन-प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन संवेदनशीलता दिखाए और 72 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए। बेटी की शादी वाले परिवार पर यह वज्रपात असहनीय है। इस मौके परकिसान सेवक शेखर राज बड़ोनिया, लालचंद आर्य, राहुल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।