{"_id":"69ca24cc94b186d4f103eef2","slug":"newborn-girl-found-in-toilet-of-utkal-express-grp-begins-investigation-katni-news-c-1-1-noi1360-4106393-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात बच्ची, मां की तलाश में जुटी जीआरपी; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली नवजात बच्ची, मां की तलाश में जुटी जीआरपी; जानें मामला
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निर्दयी मां ने नवजात को जन्म देने के बाद उसे ट्रेन के शौचालय में छोड़ दिया। मामला उत्कल एक्सप्रेस का है, जो कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री जब कोच के टॉयलेट में गया तो वहां उसे एक नवजात शिशु पड़ा हुआ दिखाई दिया। यह देख वह घबरा गया और तुरंत रेलवे के आपातकालीन नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जांच अधिकारी जीआरपी एसआई अनिल मरावी ने बताया कि नवजात शिशु को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे स्पेशल केयर न्यूबॉर्न यूनिट (SCNU) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में शिशु का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी एसआई अनिल मरावी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर नवजात को इस हालत में ट्रेन में किसने और क्यों छोड़ा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यात्रियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में माता-पिता की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।