{"_id":"6a8f1f6a88c09a95d50eb8b9","slug":"video-orai-gas-leaks-from-fire-extinguisher-on-intercity-train-panic-ensues-over-fire-rumors-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"उरई: इंटरसिटी में फायर एक्सटिंग्विशर से निकली गैस, आग की अफवाह से अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: इंटरसिटी में फायर एक्सटिंग्विशर से निकली गैस, आग की अफवाह से अफरा-तफरी
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109) बुधवार सुबह को जैसे ही उरई स्टेशन से रवाना हुई तो किसी यात्री ने फायर एक्सटिंग्विशर की पिन निकाल दी जिससे गैस निकलने लगी। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बीच यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच एक यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। दहशत के चलते कई यात्री कोच से उतर आए। करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर यह माहौल रहा।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद 8:03 बजे ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई। ट्रेन के गार्ड के पास वाले जनरल कोच में किसी यात्री ने फायर एक्सटिंग्विशर की पिन निकाल दी। इससे उपकरण से गैस निकलने लगी और किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी। इसके बाद यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही जनरल कोच के यात्री घबराकर नीचे उतरने लगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।