{"_id":"6a8c5fc773d4f3538b02c338","slug":"video-jalaun-youth-molests-teenage-girl-after-entering-her-home-locals-thrash-him-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मोहल्ले वालों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मोहल्ले वालों ने युवक को पीटा
नगर में रविवार रात एक युवक 16 वर्षीय किशोरी के घर घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। वहीं एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें किशोरी चप्पलों से युवक की पिटाई कर रही है।
किशोरी ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि नगर का युवक तीन माह से उसे परेशान कर रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे वह घर में घुसा और छेड़छाड़ करने लगा। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने पर युवक को पकड़ा गया और पीआरवी पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
सोमवार को इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो में किशोरी एक युवक की चप्पल से पिटाई करती दिखाई दे रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
इस घटना से एक दिन पहले किशोरी ने अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उसने बताया कि पिता ने शराब के नशे में जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पिता ने उसे धमकी भी दी थी। किशोरी ने अपनी सौतेली मां पर भी पिता का साथ देने का आरोप लगाया था। किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।