Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a laborer missing for three days was found in a well

Jalaun News: तीन दिन से लापता मजदूर का कुएं में मिला शव

Sun, 15 Nov 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a laborer missing for three days was found in a well
फोटो - 05 रामहेतपुरा में कुएं के पास मौजूद पुलिस और ग्रामीण। संवाद
= पत्नी से विवाद के बाद बृहस्पतिवार को घर से निकला था युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। तीन दिन से लापता मजदूर का शव शनिवार सुबह रामहेतपुरा गांव के पास एक कुएं में उतराता मिला। खेतों पर काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान कस्बे के इंदिरा नगर निवासी युवक के रूप में हुई।


मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी सोबरन दोहरे (38) का बृहस्पतिवार की को पत्नी रानी उर्फ प्राची से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह परिजनों को बिना बताए घर से चला गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन

इसी बीच शनिवार सुबह रामहेतपुरा गांव निवासी लक्ष्मी के कुएं में युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सीओ अंबुज सिंह और कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया गया। वहां पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान सोबरन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर सुनकर पत्नी रानी उर्फ प्राची, पुत्र आर्यन व पियूष और पुत्रियां अंशिका व जानवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि मृतक शराब का आदी था। पत्नी से विवाद के बाद वह घर से चला गया था। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फोटो - 05 रामहेतपुरा में कुएं के पास मौजूद पुलिस और ग्रामीण। संवाद

फोटो - 05 रामहेतपुरा में कुएं के पास मौजूद पुलिस और ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed