{"_id":"69b015b1d5640a8d7209fd78","slug":"video-jalaun-chaos-on-the-road-after-a-scooter-collision-a-girl-beats-a-young-man-with-slippers-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: स्कूटी की टक्कर पर सड़क पर बवाल, युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: स्कूटी की टक्कर पर सड़क पर बवाल, युवती ने युवक को चप्पलों से पीटा
उरई के मधुवन विला चौराहे पर स्कूटी की हल्की टक्कर के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती के साथ मौजूद दो अन्य युवकों ने भी युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ लग गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि मधुवन विला चौराहे पर एक युवक की स्कूटी से युवती की स्कूटी को हल्का सा धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवती व उसके साथ मौजूद युवक आक्रोशित हो गए।
आरोप है कि युवती ने पहले युवक की स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद उसने अपनी चप्पल निकालकर युवक को लगातार मारना शुरू कर दिया। वहीं उसके साथ आए दो युवकों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।