फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The police outpost in-charge will be removed if the theft is not solved within a week

Jalaun News: एक सप्ताह में चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो हटेंगे चौकी प्रभारी

Sun, 13 Sep 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The police outpost in-charge will be removed if the theft is not solved within a week
फोटो-18-जीआरपी थाने का निरीक्षण करते एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव। संवाद
फोटो-18-जीआरपी थाने का निरीक्षण करते एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव। संवाद
विज्ञापन

= जीआरपी एसपी ने उरई थाने का किया निरीक्षण, त्योहारों में ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
उरई। झांसी से आए जीआरपी के एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार दोपहर जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने आटा स्टेशन पर 30 अगस्त को मेमू से झांसी जाने के लिए पहुंची विवाहिता आकांक्षा के साथ हुई करीब 10 लाख रुपये की चोरी का अब तक खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि मामला कालपी चौकी क्षेत्र का है। एक सप्ताह में चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो चौकी इंचार्ज कालपी को हटा दिया जाएगा।
उन्होंने गणेश उत्सव, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी रखने के निर्देश दिए। कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या और अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन बढ़ेगा, ऐसे में ट्रेन आने-जाने के समय पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहे। लापरवाही मिलने पर संबंधित ड्यूटी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने झांसी-कानपुर रेलखंड की ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन वसूली और दुर्व्यवहार की शिकायतों पर जीआरपी-आरपीएफ को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से रात और पैसेंजर ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर जोर दिया। झांसी-कानपुर मेमू के समय महिला सुरक्षा कर्मियों को प्लेटफार्म पर मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल चोरी और यात्रियों के बीच मारपीट जैसी छोटी घटनाओं की शिकायत कई बार यात्री यात्रा पूरी करने की मजबूरी में थाने में दर्ज नहीं करा पाते। एस्कॉर्ट कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ट्रेन में मिलने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed