Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An additional five-bed ward has been set up for burn patients.

Hardoi News: झुलसे मरीजों के लिए पांच बेड का अतिरिक्त वार्ड बना

Mon, 16 Nov 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
An additional five-bed ward has been set up for burn patients.
इंपैक्ट:
विज्ञापन

फोटो- 31- आईपीडी स्थित सर्जरी विभाग में बनाया गया बर्न वार्ड। संवाद
फोटो- 32- रविवार 15 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर।
-अलग व्यवस्था से अन्य भर्ती मरीजों में अब संक्रमण का खतरा होगा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में झुलसे मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार कर दिया गया है। सर्जरी विभाग में सामान्य मरीजों के साथ भर्ती किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलग व्यवस्था कर दी है। आईपीडी भवन स्थित सर्जरी विभाग में आग से झुलसे मरीजों के लिए अलग से पांच बेड का वार्ड तैयार कर दिया है। इससे झुलसे मरीजों को अन्य रोगियों से अलग रखने और संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में आग से झुलसे मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था नहीं थी। उन्हें सर्जरी विभाग में सामान्य मरीजों के साथ भर्ती किया जा रहा था। इससे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने आईपीडी (अंत: रोगी विभाग) के सर्जरी वार्ड में ही झुलसे मरीजों के लिए पांच बेड अलग कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब आग से झुलसकर आने वाले मरीजों को सामान्य मरीजों के बीच भर्ती करने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखा जाएगा। इससे उनके उपचार के दौरान विशेष देखभाल करने में भी सहूलियत होगी। हालांकि, करीब पांच साल पहले जिला अस्पताल के समय यहां 10 बेड की बर्न यूनिट संचालित थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने के बाद बंद गई। अब अलग से पांच बेड आरक्षित किए जाने से झुलसे मरीजों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि बर्न वार्ड बना दिया गया है। जल्द ही बर्न यूनिट के लिए भी प्रस्ताव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed