Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Self-enumeration will aid the country's development: Rajni

देश के विकास में सहायक होगी स्व-गणना: रजनी

Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Self-enumeration will aid the country's development: Rajni
फोटो 51: स्वामी विवेकानंद सभागार में स्व-गणना के कार्यक्रम में बोलतीं राज्यमंत्री रजनी तिवारी, मौजूद जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, डीएम राहुल पांडेय व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

- जनगणना-2027 : कार्यशाला के साथ स्व-गणना शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (पिहानी)। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में सोमवार से स्व-गणना का काम शुरू हो गया है। राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि स्व-गणना के आंकड़े देश के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने आमजन से डिजिटल माध्यम से सभी परिवार सदस्यों की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की।
विज्ञापन




राज्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद सभागार में स्व-गणना कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या केवल आंकड़े नहीं, बल्कि देश की नीतियों के लिए आवश्यक हैं। इसके बाद जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती ने समय से स्व-गणना का काम पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश का विकास इस जनगणना पर निर्भर है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने व्यापक जन भागीदारी पर जोर दिया। एडीएम दीपाली भार्गव ने स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कछौना और पिहानी में स्व-गणना पर जोर कछौना में अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने बताया कि परिवार अपने सदस्यों का विवरण खुद दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे जानकारी दर्ज की जा सकती है। नगरवासियों से निर्धारित समय में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई। पिहानी में पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम ने इस महत्वपूर्ण काम में सभी की हिस्सेदारी को जरूरी बताया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने स्व-गणना कार्य के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed