Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Minister-in-charge KP Malik inaugurates fair in hapur kartik mela

गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया मेले का भव्य शुभारंभ

Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
Vikas Kumar विकास कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:16 PM IST
Minister-in-charge KP Malik inaugurates fair in hapur kartik mela
गंगा की रेती पर आस्था, श्रद्धा और परंपरा का अनूठा संगम एक बार फिर सज उठा है। कार्तिक पूर्णिमा मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, डीएम कविता मीना, सीडीओ श्रुति शर्मा, एसपी मधुबन कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ ही गंगा तट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में रौनक बढऩे लगी है। श्रद्धालुओं के आगमन में तेजी आ रही है और हर घंटे मेला क्षेत्र की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। उद्घाटन समारोह में प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार और कारोबार का बड़ा माध्यम भी है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया था। अब शासन और प्रशासन के माध्यम से इसे भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, मेले में श्रद्धालुओं के साथ पशु व्यापारियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। पशु मेले में कारोबारियों की आमद बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। पशुओं की खरीद-फरोख्त से लेकर खानपान, खिलौने, प्रसाद और अन्य दुकानों तक हजारों लोगों का कारोबार मेले से जुड़ा है। गंगा तट पर 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। प्रभारी मंत्री ने गंगा आरती कर देखी विभागीय प्रदर्शनी, की समीक्षा बैठक गंगा मेले के उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने विधि-विधान से मां गंगा की आरती की। इस दौरान उन्होंने गंगा तट पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। जिसके बाद उन्होंने कृषि विभाग, शिक्षा विभाग और गन्ना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। विभागीय अधिकारियों से प्रदर्शनी में प्रदर्शित योजनाओं, कृषि तकनीक और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में गंगा मेले की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के बाद प्रभारी मंत्री आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वापस लौट गए। इस दौरान मेला क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

संत फिदेलिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह में अलीगढ़ एसएसपी बोले यह

17 Nov 2026

नाहन: आईसीटी उपकरणों के बेहतर इस्तेमाल के लिए 32 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

17 Nov 2026

कुशीनगर: त्योहार की छुट्टियां खत्म होते ही सड़कों पर लगा जाम

17 Nov 2026

संतकबीरनगर: परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

17 Nov 2026

बरेली: सपा निकालेगी पीडीए जनचेतना पदयात्रा, 22 नवंबर से होगी शुरुआत

17 Nov 2026
विज्ञापन

30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे जनगणना, डीसी ने फिरोजपुर वासियों से स्व-गणना करने की अपील की

भखड़ा गांव में हेरोइन समेत पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

विज्ञापन

लाला लाजपत राय के पैतृक घर का बिजली कनेक्शन कटा, सांसद ने 20 लाख देने का किया ऐलान

मोगा में पराली जलाने से हाईवे पर हादसे का खतरा

चंबा: जिला युवा महोत्सव में 54 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

17 Nov 2026

वीडियो: मांगों को लेकर चंबा में गरजे पेंशनर, निकाली रोष रैली

17 Nov 2026

जमीन के मामले में दिल्ली से लौटते ही टावर पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे चला ड्रामा

17 Nov 2026

Video: अवध लेडीज क्लब के 90 साल पूरे, ‘अवध शक्ति सम्मान’ से सम्मानित हुईं महिलाएं

17 Nov 2026

बिलासपुर: आट्या-पाट्या के सीनियर पुरुष, महिला वर्ग में बिलासपुर बना विजेता

17 Nov 2026

Video: गोपाष्टमी पर गोमाता का पूजन कर खिलाया हरा चारा और गुड़

17 Nov 2026

हमीरपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.37 करोड़ की ठगी, तीन पर एफआईआर

मिर्जापुर: महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टीबी और एचआईवी के प्रति किया जागरूक

17 Nov 2026

वाराणसी: पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

17 Nov 2026

शाहजहांपुर: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

17 Nov 2026

बलरामपुर: तालाब में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका से सनसनी

17 Nov 2026

बजरंग आश्रम पावन धाम में श्रद्धा से मनाया शहीद करतार सिंह सराभा का 111वां शहीदी दिवस

17 Nov 2026

सुजानपुर: नरेंद्र ठाकुर बोले- सरकारी अधिकारी राजनीतिक दबाव में नहीं, नियमों से करें काम

वीडियो: तंबाकू छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो के नारों से गूंजा कांगड़ा के जयसिंहपुर का रोपड़ी गांव

17 Nov 2026

जिला परिषद में 104 कामों की री-कोटेशन के विरोध में 14 पार्षद धरने पर बैठे

17 Nov 2026

मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी, 500 रुपये में खरीदा था दिवाली बंपर का टिकट

17 Nov 2026

संतकबीरनगर: तीन दिन से लापता टेंपो चालक का कुआनो नदी में मिला शव

17 Nov 2026

VIDEO: आठ सौ साल पुराने देव वृक्ष पारिजात की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बढ़ने लगी नमी

17 Nov 2026

बरेली: बहेड़ी में केसर चीनी मिल की जमीन 41 करोड़ रुपये में नीलाम

17 Nov 2026

एएमयू के वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह

17 Nov 2026

सोलन: लोट्स पब्लिक स्कूल जाबली में अवनी बेस्ट गर्ल व साहिल को बेस्ट ब्वॉय चुना

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed