Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Electricity connection to Lala Lajpat Rai’s ancestral home disconnected; MP announces a contribution of ₹20 lakh

लाला लाजपत राय के पैतृक घर का बिजली कनेक्शन कटा, सांसद ने 20 लाख देने का किया ऐलान

Tue, 17 Nov 2026 05:30 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:30 PM IST
Electricity connection to Lala Lajpat Rai’s ancestral home disconnected; MP announces a contribution of ₹20 lakh
देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के पैतृक घर का बिजली कनेक्शन काटे जाने का मुद्दा मंगलवार को राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया। उनके पैतृक घर में आयोजित विशेष समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने इस मामले को राज्यसभा में उठाने का ऐलान किया। वहीं, उन्होंने लाला जी के पैतृक घर के विकास के लिए अपने एमपी लैड्स फंड से 20 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। लाला लाजपत राय चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी (रजि.) जगराओं की ओर से आयोजित इस समारोह में सांसद ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार 90 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली देने और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का दावा करती है, दूसरी तरफ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद लाला लाजपत राय के पैतृक घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि शहीदों के घरों के प्रति सरकार का ऐसा रवैया क्यों है? उन्होंने कहा कि इस मामले को राज्यसभा में उठाकर सरकार के सामने रखा जाएगा। भाजपा सरकार बनी तो अस्पताल और एयरपोर्ट का नाम लाला जी के नाम पर रखेंगे सांसद अशोक मित्तल ने जगराओं के लिए बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर जगराओं के सिविल अस्पताल और हलवारा एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में लाला जी का योगदान अतुलनीय है और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से परिचित करवाने के लिए उनकी विरासत को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को लाला लाजपत राय का जन्मदिवस है। इस अवसर पर होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लाला जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के साथ मनाया जा सके। नशाखोरी और गैंगस्टरवाद को बताया आतंकवाद का नया रूप, जगराओं में भी फिरौती की कॉल पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में नशाखोरी और गैंगस्टरवाद गंभीर समस्या बन चुके हैं। ये आतंकवाद के नए रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि जगराओं के कुछ निवासियों को भी फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल आ चुकी हैं। यह केवल किसी एक शहर की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की सुरक्षा से जुड़ी चिंता है। सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने की जरूरत है। पांच सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एलपीयू में मुफ्त पढ़ाई समारोह के दौरान सांसद अशोक मित्तल ने सरकारी स्कूलों के पांच मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही युवाओं को बेहतर भविष्य और समाज को नई दिशा दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दाना रोमाणा मंडी पहुंचे मनतार सिंह बराड़, धान लिफ्टिंग पर सरकार को घेरा

कोटकपूरा में टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

कुलगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ नाके पर हमले से पहले की थी रेकी; सीसीटीवी से साजिश का खुलासा

झज्जर के बेरी में अष्टमी पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात

हांसी के सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता सही पाई गई, जनस्वास्थ्य विभाग ने पेटवाड़ गांव के चार स्कूलों से लिए थे सैंपल

17 Nov 2026
विज्ञापन

स्कूल के सामने ट्रेन की चपेट में आने से तीसरी के छात्र की मौत, भड़का आक्रोश

17 Nov 2026

VIDEO: मेडिकल और फिटनेस प्रमाणपत्र के बावजूद हस्ताक्षर न करने का आरोप।

17 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: उगते सूर्य को अर्घ देकर प्रति महिलाओं ने किया छठ पूजा का समापन।

17 Nov 2026

Video: लखनऊ में गोपाष्टमी पर गौशाला में किया गोमाता का पूजन

17 Nov 2026

शिमला: डिपुओं में सस्ता आटा खत्म, बाजार से 40 रुपये प्रतिकिलो खरीदने को मजबूर

17 Nov 2026

VIDEO: गोपाष्टमी पर सीएम योगी ने किया गोपूजन, तिलक लगाकर गौवंश को पहनाई माला; चिंतन शिविर के दूसरे दिन की बैठक शुरू

17 Nov 2026

वीडियो: चंपावत ने पेनल्टी शूट 2-0 से अल्मोड़ा को हराकर फाइनल में लहराया परचम

17 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 20 नवंबर को बारिश-आंधी! गिरेगा तापमान

17 Nov 2026

बिहार में ठंड ने बढ़ाई दस्तक, अगले 72 घंटे घना कोहरा! रात में गिरेगा तापमान

17 Nov 2026

जालंधर बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

17 Nov 2026

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

17 Nov 2026

फरीदकोट जिले की गौशालाओं में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोपाष्टमी

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, टायर फटने से परचून का सामान लदी डीसीएम पलटी

17 Nov 2026

राजस्थान में सर्दी की दस्तक तेज, उत्तरी हवाओं से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; जानें मौसम का हाल

17 Nov 2026

फतेहपुर: कब्रिस्तान के जंगल में मिले महिला के शव का खुलासा, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ हत्यारोपी प्रेमी परसू

17 Nov 2026

तिगरी गंगा मेले में टूट रहे श्रद्धालुओं की संख्या के रिकॉर्ड

17 Nov 2026

तिगरी गंगा मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

17 Nov 2026

हसनपुर में आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, गूंजे वैदिक मंत्र

17 Nov 2026

आधा बन चुका तिगरी-गढ़ मेले को जोड़ने के लिए तैयार हो रहा पैंटून पुल

17 Nov 2026

जनगणना में अब घर-घर नहीं भरना होगा पूरा ब्योरा, खुद करें स्व-गणना

17 Nov 2026

दुनिया की ठांय-ठांय गाना गाने वाले गायक व अभिनेता अरुण बख्शी संभल पहुंचे

17 Nov 2026

पहली मंजिल से गिरकर महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

17 Nov 2026

मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली शोभायात्रा

17 Nov 2026

फिजा में छाने लगा घना कोहरा, बढ़ी ठंडक

17 Nov 2026

कोटकपूरा में भारत विकास परिषद ने सामाजिक प्रोजेक्टों की बनाई रूपरेखा, सर्दी के मद्देनजर जरूरतमंद स्कूली बच्चों को बांटी जाएगी जर्सियां

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed