{"_id":"6afc3c1d3ad9971e8c0ce57f","slug":"video-driver-in-mohali-wins-12-crore-lottery-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी, 500 रुपये में खरीदा था दिवाली बंपर का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी, 500 रुपये में खरीदा था दिवाली बंपर का टिकट
पंजाब में मोहाली के गांव हमायूंपुर के एक शख्स की 12 करोड़ रुपये की दीवाली बंपर लॉटरी निकली है। लॉटरी में करोड़ों रुपये का इनाम निकलने की खबर मिलते ही बलजिंदर सिंह और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
टिप्पर चालक हैं बलजिंदर सिंह
जानकारी के मुताबकि बलजिंदर सिंह किसान परिवार से संबंध रखते हैं और वे टिप्पर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लॉटरी जीतने के बाद बलजिंदर सिंह ने कहा कहा वह बीते 15 सालों से लगातार लॉटरी का टिकट खरीद रहे हैं। इस बार भी उन्होंने दीवाली से पहले हंडेसरा के लॉटरी विक्रेता आशू गर्ग से दीवाली बंपर की टिकट खरीदी थी। बलजिंदर सिंह ने दिवाली बंपर का 500 रुपये का टिकट खरीदा था।
बीती रात मिली खुशखबरी
बीती रात करीब 11 बजे उन्हें लॉटरी में 12 करोड़ रुपये का इनाम निकलने की जानकारी मिली।
बलजिंदर सिंह दो बच्चों के पिता हैं। उनका परिवार खेतीबाड़ी और टिप्पर चलाने से होने वाली आमदनी पर निर्भर है। अचानक करोड़ों रुपये का इनाम निकलने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। बलजिंदर सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद अभी उन्हें ये नहीं सोचा है कि वह इसे कहां खर्च करेंगे।
बता दें हमायूंपुर गांव के ही तरलोचन सिंह की कुछ साल पहले भी एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।