{"_id":"6afc41c5ace284edeb01d7bb","slug":"video-pakistani-drone-along-with-heroin-recovered-in-bhakhra-village-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भखड़ा गांव में हेरोइन समेत पाकिस्तानी ड्रोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसैनीवाला अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित गांव भखड़ा में मंगलवार दोपहर बाद करीब पौने चार बजे हेरोइन का पैकेट लेकर आ रहा एक पाकिस्तानी ड्रोन अचानक खेत में गिर गया। ड्रोन के साथ करीब आधा किलो हेरोइन का पैकेट था। सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, गांव भखड़ा के किसान खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ड्रोन को आसमान में मंडराते हुए देखा। किसान अभी उसे देख ही रहे थे कि अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण ड्रोन नीचे गिरकर खेत में जा पहुंचा। जमीन पर गिरते ही ड्रोन के पंख टूट गए। बताया जा रहा है कि ड्रोन के साथ हेरोइन का एक पैकेट भी बंधा हुआ था, जिसका वजन करीब आधा किलो बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तुरंत मौके पर पहुंच गए और ड्रोन तथा हेरोइन के पैकेट को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन किस दिशा से आया था और इसके पीछे तस्करों का कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।