Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chaos erupted on the highway after a massive fire broke out in a moving canter truck

Hapur News: चलती कैंटर में लगी भीषण आग से हाईवे पर मची अफरातरफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupted on the highway after a massive fire broke out in a moving canter truck
बाबूगढ़ हाइवे पर कैंटर में लगी आग। स्रोत: पुलिस - फोटो : टूंडला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेते श्रद्धालु संगठन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर सर्विस रोड पर मंगलवार की तड़के चलती कैंटर में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को सर्विस रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा चालक गुड्डू मंगलवार की तड़के गढ़मुक्तेश्वर में कैंटर से सामान उतारकर हापुड़ लौट रहा था। एनएच-09 स्थित बछलौता फ्लाईओवर सर्विस रोड पर पहुंचने पर अचानक उसकी कैंटर में आग लग गई। कैंटर में आग लगती देख सर्विस रोड पर वाहनों का जाम लग गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। इसके बाद पुलिस व दमकल विभाग कैंटर में आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed