{"_id":"6a5f9029a1064e35440301ec","slug":"video-video-thharana-ka-btha-sapaiya-ka-palsa-na-lya-harasata-ma-abdakara-caraha-para-hagama-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धरने के बाद सपाइयों को पुलिस ने लिया हिरासत में, अंबेडकर चौराहे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धरने के बाद सपाइयों को पुलिस ने लिया हिरासत में, अंबेडकर चौराहे पर हंगामा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम सपाइयों ने अंबेडकर चौराहे पर धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मार्ग जाम से रोकने पर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की के बाद कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
धरने का नेतृत्व सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह मोनू, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दीपू यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद गौतम, जावेद मंटू, रवि यादव, रफीक रैनी, शहान अख्तर राईनी, राजेश मिश्रा, विजय दूबे, संजय साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह और नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, जिसके दौरान धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।