फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stay healthy, set goals, and let your dreams take flight

Gonda News: स्वस्थ रहें, लक्ष्य तय करें और सपनों को दें उड़ान

Tue, 29 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 29 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Stay healthy, set goals, and let your dreams take flight
एलबीएस पीजी कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में शामिल अतिथि व छात्राएं। संवाद
गोंडा। स्वस्थ शरीर और स्पष्ट लक्ष्य सफलता की पहली सीढ़ी है। छात्राएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ कॅरिअर का लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करें। मंगलवार को एलबीएस पीजी कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्राओं को यही संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, पोषण, सर्वाइकल कैंसर और कॅरिअर से जुड़े सवालों पर छात्राओं को जरूरी जानकारी दी गई। जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सौम्या चौबे ने कहा कि किशोरियों में अक्सर खून की कमी की समस्या देखने को मिलती है। इससे बचाव के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ दाल, चना, दूध, फल और अन्य पौष्टिक चीजों को भोजन में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि असामान्य रक्तस्राव, असामान्य स्राव या लगातार दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी दी। छात्राओं से कहा कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय परिवार और चिकित्सक से खुलकर बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॅरिअर काउंसिलर निमिषा गोयल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में छात्राओं को अपनी क्षमता पहचान कर कॅरिअर का लक्ष्य तय करना चाहिए। लक्ष्य के अनुरूप पढ़ाई की योजना बनाएं और नियमित अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास के साथ निरंतर मेहनत जरूरी है। निमिषा ने छात्राओं को अपने सपनों को लेकर सकारात्मक सोच रखने और चुनौतियों से घबराने के बजाय सामना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. रेखा शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. संजय, डॉ. प्रियंका, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, मृदुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


छात्राओं ने पूछे सवाल
सवाल : खून की कमी होने पर क्या खाएं? सालोनी, बीएससी
जवाब : आयरन और प्रोटीनयुक्त भोजन लें। हरी सब्जियां, दाल, चना, गुड़, तिल और फल भोजन में शामिल करें। लगातार कमजोरी या चक्कर आए तो जांच कराएं।

सवाल : सर्वाइकल कैंसर की पहचान कैसे करें? साक्षी, बीएससी
जवाब : असामान्य रक्तस्राव, असामान्य स्राव और लगातार पेट या कमर दर्द को नजरअंदाज न करें। ऐसे लक्षण होने पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराएं।

सवाल : प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कैसे करें? अनूपा यादव, एमएससी
जवाब : परीक्षा का पाठ्यक्रम और पैटर्न समझकर समय सारिणी बनाएं। सामान्य अध्ययन, करेंट अफेयर्स और लेखन का नियमित अभ्यास करें।

सवाल : बीमारियों से बचने के लिए खानपान कैसा हो? सौम्या पांडेय, एमएससी
जवाब : संतुलित भोजन लें। हरी सब्जियां, फल, दाल, साबुत अनाज और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करें। तला-भुना और पैकेज्ड भोजन कम लें।

सवाल : युवतियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? शुभि पांडेय, बीएससी
जवाब : स्वच्छता, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी असामान्य समस्या होने पर समय से चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed