फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Population of 24,000 across 99 hamlets affected by floods

Gonda News: 99 मजरों की 24 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित

Tue, 29 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 29 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Population of 24,000 across 99 hamlets affected by floods
गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद
तरबगंज। तहसील क्षेत्र की 16 ग्राम पंचायतों के 99 मजरे बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 24 हजार की आबादी बाढ़ का संकट झेल रही है। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने 141 नावें लगाई हैं। ग्रामीणों को राशन किट, लंच पैकेट और पशुओं के लिए भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ दयानंद प्रसाद और एडीएम प्रमोद झा ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने जलभराव और आवागमन की स्थिति देखने के साथ ग्रामीणों से उनकी समस्याएं भी जानीं। राजस्व टीमों से राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऐली परसौली, गढ़ी, अमदही समेत प्रभावित गांवों में राहत कार्य जारी हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। पशुओं के लिए भूसा भी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्थिति पर नजर रखते हुए प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

नकहरा के नौ मजरे हुए जलमग्न
करनैलगंज। सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ने से करनैलगंज तहसील के नकहरा गांव के नौ मजरों में पानी भर गया है। लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के साथ जरूरी सामान समेटने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धि इसी तरह जारी रही तो बुधवार तक कई मजरे पूरी तरह पानी की चपेट में आ सकते हैं। बाढ़ कार्य खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि बैराजों से डिस्चार्ज घट रहा है। इससे जलस्तर में जल्द कमी आने की उम्मीद है। (संवाद)

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

गोंडा में बाढ़ के हालात बयां करतीं तस्वीरें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed