{"_id":"6abcea00bc559d7b5005823e","slug":"video-video-thavara-garana-sa-malb-ma-thabkara-vathathha-mahal-ka-mata-bharabharakara-chhapapara-para-gara-thavara-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत, भरभराकर छप्पर पर गिरी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत, भरभराकर छप्पर पर गिरी दीवार
गोंडा। कटरा बाजार के लालपुर गांव में मंगलवार रात बारिश के दौरान पुरानी दीवार और छप्पर गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई।
गांव निवासी शिव कुमार कश्यप अपनी मां छब्बा (85) के साथ रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ में रहते हैं। पूर्व प्रधान अरविंद कुमार शुक्ल ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद शिव कुमार और उनकी मां मकान के बाहर बने छप्पर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पुरानी दीवार अचानक भरभराकर छप्पर पर गिर गई। दोनों मलबे में दब गए।
आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। सीएचसी में शिव कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि छब्बा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।