Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Doctors absent; patients left to be treated by lab technicians in some places

Gonda News: डॉक्टर नदारद तो कहीं एलटी के भरोसे मरीजों का इलाज

Mon, 23 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent; patients left to be treated by lab technicians in some places
जन आरोग्य मेले में इलाज करते डाॅक्टर। संवाद
परसपुर/हलधरमऊ/मसकनवा/डुमरियाडीह। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कहीं मरीजों की भीड़ रही तो कहीं डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में दूसरे स्वास्थ्यकर्मी उपचार करते मिले।
विज्ञापन

हलधरमऊ के पीएचसी बरांव में डॉक्टर और फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारी नदारद रहे। दोपहर 12:30 बजे तक लैब टेक्नीशियन नागेंद्र कुमार ने बिना परचे के 12 मरीजों को देखकर दवाएं दीं। एक मरीज की रक्त जांच भी की गई। वार्ड बॉय रवि यादव मौजूद रहे। मधु और निशा ने बताया कि केंद्र पर महिलाओं के लिए विशेष परामर्श की व्यवस्था नहीं है। इससे वे अपनी समस्याएं खुलकर नहीं बता पातीं। पुष्पा ने बताया कि वह मधुमेह से पीड़ित हैं। उनकी रक्त जांच तो हुई लेकिन मशीन खराब होने के कारण रक्तचाप की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मसकनवा पीएचसी में दोपहर एक बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. डीसी वर्मा ने 32 मरीजों का उपचार किया। इनमें वायरल, शुगर, बीपी, सर्दी और जुकाम के मरीज शामिल रहे। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। वार्ड बॉय सतेंद्र तिवारी ने पंजीकरण, एलटी छांगुर प्रसाद ने रक्त जांच और फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिपरी और डुमरियाडीह में 130 मरीजों का उपचार
वजीरगंज के पीएचसी पिपरी और डुमरियाडीह में आयोजित मेले में 130 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी पिपरी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा तिवारी ने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और पेट व सिरदर्द के मरीज अधिक पहुंचे। यहां 73 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी डुमरियाडीह में डॉ. कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने 57 मरीजों को देखा।




परसपुर के पीएचसी भौरीगंज में डॉ. मुकेश गुप्ता ने 13 मरीजों की जांच कर उपचार किया। पीएचसी त्योरासी में डॉ. शानू सिंह ने 62 मरीजों का उपचार किया। पीएचसी तिवारीपुरवा में डॉ. दीपक ने 11 मरीजों की जांच कर उपचार किया।

जन आरोग्य मेले में इलाज करते डाॅक्टर। संवाद

जन आरोग्य मेले में इलाज करते डाॅक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed