{"_id":"6a8fc35c73e5ac303707ae90","slug":"video-video-napal-ma-bugdhha-para-bl-vathasha-rajayamatara-bharata-harasabhava-mathatha-karaga-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेपाल में बाढ़ पर बोले विदेश राज्यमंत्री - भारत हरसंभव मदद करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेपाल में बाढ़ पर बोले विदेश राज्यमंत्री - भारत हरसंभव मदद करेगा
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और अचानक बनी आपदा को लेकर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत का मित्र देश है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक सीमा जरूर है, लेकिन समाजों के बीच कोई सीमा नहीं है। भारत हमेशा नेपाल के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा है और इस आपदा में भी हरसंभव मदद की जाएगी।
बुधवार देर रात पोर्टरगंज स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रोटरी क्लब ग्रीन गोंडा के 11वें इंस्टॉलेशन समारोह में विदेश राज्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में कीर्तिवर्धन सिंह ने नेपाल में आई बाढ़ को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि आपदा में लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर चिंताजनक है। भारत की नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) हरसंभव प्रयास कर लोगों को बचाने और लापता लोगों की तलाश में नेपाल के साथ सहयोग करेगी।
नेपाल में बाढ़ के बाद भारत में अलर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ की संभावना रहती है, वहां नदियों और जलवायु परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर की नियमित निगरानी की जा रही है। किसी क्षेत्र में खतरे की संभावना होने पर तत्काल अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।