{"_id":"6a8fb2c9a87ab249500d3a3f","slug":"video-video-mathabhaugdha-ma-shatara-bthamasha-garafatara-para-ma-lga-gal-pahal-sa-tharaja-tha-25-mathakama-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पहले से दर्ज थे 25 मुदकमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पहले से दर्ज थे 25 मुदकमें
गोंडा। छपिया थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने बुधवार को बिरहीपुर बाग के पास मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।
घायल बदमाश की पहचान तिलकराम उर्फ झिन्कू पुत्र परशुराम, निवासी भेलखा, थाना छपिया के रूप में हुई है। उसे पहले सीएचसी छपिया ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, 17,100 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की है।
दो घरों में चोरी और लूट का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, 25 मई की रात छपिया क्षेत्र के एक घर में घुसकर महिला और उसकी बहू से मारपीट की गई थी। इसके बाद बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी किए गए थे।
वहीं, 28 जून की रात एक दूसरे घर में अकेली बुजुर्ग महिला को असलहे के बल पर धमकाकर उसके आभूषण लूट लिए गए थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने छपिया के अलावा खोड़ारे और कोतवाली देहात क्षेत्र में भी चोरी और लूट की घटनाएं करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चार मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।
पहले से दर्ज हैं 25 रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार तिलकराम उर्फ झिन्कू के खिलाफ गोंडा और बस्ती जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, माल बरामदगी और गैंगस्टर एक्ट समेत 25 रिपोर्ट दर्ज हैं।
पुलिस आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है और चोरी का अन्य सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।