Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   VIDEO: किसान बंधु की बैठक में फूटा किसानों का गुस्सा, बोले- शिकायतें सुनने तक सीमित हैं अधिकारी

VIDEO: किसान बंधु की बैठक में फूटा किसानों का गुस्सा, बोले- शिकायतें सुनने तक सीमित हैं अधिकारी

Wed, 18 Nov 2026 04:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:29 PM IST
VIDEO: किसान बंधु की बैठक में फूटा किसानों का गुस्सा, बोले- शिकायतें सुनने तक सीमित हैं अधिकारी
गोंडा। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान बंधु की बैठक में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। चकबंदी में जमीन की गड़बड़ी, महीनों से खराब नलकूप, बिसुही नदी की सफाई में लापरवाही, छुट्टा गोवंश और पेयजल जैसी समस्याओं पर किसानों ने अधिकारियों को घेरा। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान दिवस और किसान बंधु की बैठकों में शिकायतें तो सुनी जाती हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं होता। इस पर सीडीओ दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हलधरमऊ के राजपुर निवासी सतेंद्र कुमार दूबे ने चकबंदी में जमीन के गलत अंकन का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि उनका गांव चकबंदी प्रक्रिया में है। उनकी कुछ जमीन सुमेरपुर में भी है। आरोप है कि एक बीघा जमीन के बैनामेदार को छह बीघा जमीन दे दी गई। फार्मर रजिस्ट्री के दौरान इसकी जानकारी हुई। 15 जनवरी 2025 से लगातार किसान दिवस के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों ने गलती स्वीकार भी की, लेकिन कई प्रार्थना पत्र देने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। अब समस्या के समाधान के बजाय न्यायालय जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन डीएम के निर्देश के बाद भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नलकूप विभाग के अधिकारियों ने जिले के 651 नलकूपों से सिंचाई की सुविधा देने का दावा किया। साथ ही बताया कि तीन नलकूप बिजली और 15 यांत्रिक खराबी के कारण बंद हैं। इस पर कृषि उपनिदेशक संतोष द्विवेदी और जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने नाराजगी जताई। किसान शुक्ला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि उनके गांव में ही चार महीने से नलकूप खराब पड़ा है। ऐसे में विभाग का दावा हकीकत से दूर है। मुजेहना के डुडाव निवासी उदय प्रताप वर्मा ने चिकनी तालाब से बेरास तक बिसुही नदी की सफाई के नाम पर लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया। कहा कि सफाई नहीं होने से करीब पांच हजार बीघा खेतों में पानी भरा है। धान की फसल खेतों में पड़ी है और कटाई नहीं हो पा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने सीडीओ से कार्रवाई की मांग की। किसानों ने बहराइच-गोंडा मार्ग पर छुट्टा गोवंश का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें संरक्षित करने की मांग महीनों से की जा रही है। इसके बावजूद समस्या बनी हुई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जलनिगम के अधिकारियों को भी किसानों ने घेरा। कहा कि शिकायतकर्ता के घर पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि विभाग बाकी जगहों पर पानी पहुंचाने का दावा कर रहा है। इस तरह के जवाब देकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। भाकियू के जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा ने कहा कि किसान बंधु की बैठक में उच्चाधिकारियों को शामिल होना चाहिए, ताकि किसानों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान हो सके। यदि ऐसा नहीं हो सकता तो बैठक के नाम पर हो रही खानापूर्ति बंद की जाए। शिव कुमार दूबे ने बहलोलपुर में सहकारी क्रय केंद्र बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। कहा कि किसानों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। इसके अलावा बिजली, पानी समेत अन्य समस्याओं पर भी किसानों ने नाराजगी जताई। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीवीओ डॉ. शशि कुमार शर्मा, डिप्टी आरएमओ एनके पाठक, एलडीएम विनोद कुमार तिवारी, डीपीआरओ जीडी जैन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुशीनगर: पडरौना के बुढ़िया माई मंदिर छठ घाट पर पहली बार हुई गंगा आरती

18 Nov 2026

देवरिया: मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने पर जोर

18 Nov 2026

सोनीपत में घर के बाहर खेल रहे सवा दो साल के मासूम को बोलेरो ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

18 Nov 2026

अमृतसर देहात में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 750 जवानों ने 17 थानों में एक साथ दी दबिश

18 Nov 2026

अमृतसर पुलिस ने सात राज्यों से ट्रेस किए 255 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए

18 Nov 2026
विज्ञापन

अमृतसर: 21 नवंबर को स्पेशल और 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

18 Nov 2026

अमृतसर: अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतपाल सिंह को एक दिन की कस्टोडियल पैरोल मंजूर

18 Nov 2026
विज्ञापन

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज! तापमान गिरेगा, बारिश और कोहरे का अलर्ट

18 Nov 2026

कुल्लू में नसोगी के काटेज में लगी भीषण आग

18 Nov 2026

अहीरवाल में पहली प्रदेश स्तरीय रैली कर राजनीतिक गढ़ को चुनौती देगी जजपा, भीड़ जुटाने के लिए हलका स्तर पर तेज किया जनसंपर्क

फिरोजपुर में दूध उत्पादकों को किया जागरूक, ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बचा हुआ खाना खिलाने से किया सचेत

पठानकोट: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह बोले- आप के राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था

रायगढ़ में आयकर विभाग का छापा: कमल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर टीम ने मारी रेड, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

18 Nov 2026

अमृतसर: पुलिस कमिश्नर ने थाना सिविल लाइन का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

18 Nov 2026

महाकाल गर्भगृह पर विवाद! पुजारी महासंघ ने पूछा- भेदभाव क्यों?

18 Nov 2026

जबलपुर: स्कार्पियो का टायर बर्स्ट होने से पकड़ाया 69 लाख रुपये का 137 किलोग्राम गांजा, एक महिला गिरफ्तार

18 Nov 2026

राजस्थान में बढ़ी ठंड की रफ्तार! फतेहपुर में 7.4° पारा, अगले दिनों में और गिरेगा तापमान

18 Nov 2026

अंबेडकरनगर मुठभेड़: पुलिस ने बताया कैसी घटित हुई घटना, मारा गया सुपारी किलर

18 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! 21 नवंबर को भारी बारिश, 50 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

18 Nov 2026

अयोध्या: शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा, आज लाखों लोगों के उमड़ने की उम्मीद

18 Nov 2026

‘सूर्या’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्ती, IMA ने उठाए सवाल! डॉ. अनुराग शर्मा से खास बातचीत

18 Nov 2026

VIDEO: सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

18 Nov 2026

VIDEO: गोपाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री ने किया गो-पूजन, लिया आशीर्वाद।

18 Nov 2026

VIDEO: जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

18 Nov 2026

VIDEO: बेवर कस्बे में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बह रही है।

18 Nov 2026

VIDEO: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके में रखे पाउच उठाकर बाहर फेंके।

18 Nov 2026

दमोह: अवैध मिट्टी से भरा ट्रैक्टर रोकना वनकर्मी को पड़ा भारी, चालक ने दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर

18 Nov 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

18 Nov 2026

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

17 Nov 2026

मेरठ: श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाया, तिलक लगाकर किया पूजन

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed