Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: झालीधाम की पांच किमी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा पूरी की
{"_id":"6afd40e79a85e5e6470ce5f0","slug":"video-video-jhalthhama-ka-paca-kama-parakarama-ma-umaugdha-sharathathhal-jaya-shararama-ka-uthaghashha-ka-satha-parakarama-para-ka-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झालीधाम की पांच किमी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा पूरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झालीधाम की पांच किमी परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा पूरी की
गोंडा। अक्षय नवमी पर बुधवार को खरगूपुर के झालीधाम आश्रम में आयोजित पांच किलोमीटर की परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गोंडा के अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच से पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ परिक्रमा पूरी की।
महंत नरसिंह दास महाराज की अगुवाई में सुबह 10 बजे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की पूजा-अर्चना व आरती हुई। इसके बाद स्वामी राम मिलन दास की समाधि पर पुष्प अर्पित कर परिक्रमा शुरू की गई। परिक्रमा में खरगूपुर नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। परिक्रमा के बाद भव्य भंडारे के साथ मेले का समापन हुआ।
इस दौरान विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य पं. राकेश तिवारी, संतोष शुक्ल, महेंद्र तिवारी, रविंद्र कश्यप, सूरज शुक्ल, संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्र, पंकज तिवारी, सुकदेव तिवारी और अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।