{"_id":"6afc9720410875e69c023bdc","slug":"a-team-from-five-divisions-registered-a-win-gonda-news-c-100-1-slko1026-170037-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच मंडलों की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच मंडलों की टीम ने दर्ज की जीत
Tue, 17 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।
गोंडा। पं. जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरे दिन पांच मुकाबले खेले गए। इनमें विंध्याचल, प्रयागराज, आगरा, अयोध्या और वाराणसी मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की। दिन के सबसे बड़े अंतर की जीत अयोध्या मंडल के नाम रही। उसने मेरठ को 4-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में विंध्याचल मंडल ने चित्रकूट को 3-1 से हराया। दूसरे मैच में प्रयागराज ने सहारनपुर को कड़े संघर्ष में 1-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में आगरा ने मुरादाबाद को 3-1 से पराजित किया। चौथे मैच में अयोध्या ने मेरठ को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, पांचवें और अंतिम मुकाबले में वाराणसी ने झांसी को 2-0 से मात दी।
खेल निदेशालय के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया। प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान फुटबॉल संघ के मैच कमिश्नर अयूब शाह, संजय सिंह, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, स्टेडियम प्रशिक्षक विक्की तिवारी, तौकीर अहमद, विनोद कुमार जायसवाल, प्रत्यूष राज, राम मनोज और हरिओम जायसवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।