{"_id":"6afdaca422a90ad724032d17","slug":"video-video-gada-ma-sarasa-mal-ma-kharathara-ka-itajara-khal-paugdha-mahalo-ka-satal-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में सरस मेले में खरीदारों का इंतजार, खाली पड़े महिलाओं के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में सरस मेले में खरीदारों का इंतजार, खाली पड़े महिलाओं के स्टॉल
संघर्ष कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाओं के सामने अब अपने उत्पाद बेचने का संकट खड़ा हो गया है। मंडल स्तरीय सरस मेले में बुधवार को कई स्टॉल खाली नजर आए। ग्राहक नहीं पहुंचने से महिलाएं दिनभर खरीदारों का इंतजार करती रहीं। उनका कहना है कि तीन दिन में इतनी बिक्री भी नहीं हुई कि आने-जाने का किराया निकल सके।
महिलाओं ने बताया कि घर के कामकाज के बाद वे समय और पूंजी लगाकर उत्पाद तैयार करती हैं। मेले में स्टॉल लगाने के लिए आने-जाने का खर्च भी उठाना पड़ रहा है। बिक्री नहीं होने से कारोबार में नुकसान के साथ अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ रहा है।
संघर्ष से खड़ा किया कारोबार, अब बाजार में खरीदारों का इंतजार
कटरा बाजार के शांतिनगर अचल पुरवा निवासी मंजू देवी ने 17 साल पहले पति को खोने के बाद मसाले और मठरी बनाकर कारोबार शुरू किया। अब वह कैंटीन भी चलाती हैं। इससे हर महीने आठ से 10 हजार रुपये कमाती हैं और दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।
करनैलगंज के कुमड़ौरा निवासी मीरा गोस्वामी ने चार बच्चों की परवरिश के साथ सिलाई को रोजगार बनाया। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वह अब हर महीने 18 से 20 हजार रुपये कमा रही हैं।
वहीं, नंदनी ने पति के साथ पीहू ब्रांड से मसालों का कारोबार शुरू किया। वह घर पर मसाले तैयार करती हैं और पति उनकी बिक्री व मार्केटिंग संभालते हैं। दोनों को इससे हर महीने 30 से 35 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।