{"_id":"6ae4703f62eb43513f03c00b","slug":"video-heavy-rain-in-gonda-since-afternoon-increasing-difficulties-for-pet-candidates-and-farmers-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में दोपहर से झमाझम बारिश, पीईटी परीक्षार्थियों और किसानों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में दोपहर से झमाझम बारिश, पीईटी परीक्षार्थियों और किसानों की बढ़ी मुश्किलें
गोंडा में शुक्रवार दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने गोंडा समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है।
शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने में भी दिक्कत हो रही है। खासकर दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बारिश के बीच आवागमन की समस्या झेलनी पड़ रही है।
वहीं, बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल और कटाई के बाद खेतों में रखी उपज को नुकसान पहुंचने की आशंका है। खेतों में पानी भरने और फसल भीगने से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।