फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   General knowledge questions in the PET were straightforward.

Gonda News: पीईटी में सरल रहे सामान्य ज्ञान के सवाल

Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
General knowledge questions in the PET were straightforward.
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में अपना रोल नंबर चेक करते व परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
गोंडा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शुक्रवार को जिले के 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 14,256 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10,424 ने परीक्षा दी और 3,832 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के मुताबिक, करंट अफेयर्स के साथ गणित के सवाल भी सरल रहे। इससे पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए गोरखपुर के शिवम गुप्ता ने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार पेपर अच्छा रहा। करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान और गणित के सवाल आसान थे। अधिकतर प्रश्न पहले से पढ़े हुए विषयों से जुड़े थे। गोरखपुर के ही नितिन पुष्कर ने बताया कि परीक्षा बेहतर रही। बहुत कठिन सवाल नहीं पूछे गए और उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि दोनों पालियों में 7,128-7,128 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 5,209 उपस्थित और 1,919 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5,215 ने परीक्षा दी। 1,913 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बारिश शुरू होने से अभ्यर्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों को परेशानी हुई। केंद्रों के बाहर लोग दुकानों और पेड़ों के नीचे बारिश से बचते नजर आए।

चलाई गईं 20 विशेष बसें
पीईटी के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 20 विशेष बसों का संचालन किया। इनमें से 10 बसें बहराइच मार्ग पर भेजी गईं। अन्य 10 को अलग-अलग मार्गों पर रवाना किया गया। आम यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर तक 54 नियमित बसें भी संचालित की गईं।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जमीला खातून ने बताया कि व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम डिपो और बस स्टेशन पर व्यवस्था संभाल रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में अपना रोल नंबर चेक करते व परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में अपना रोल नंबर चेक करते व परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed