{"_id":"6ae41e4dd28728efa40c5cd6","slug":"video-only-10-feet-of-water-remains-in-kathuta-lake-in-lucknow-raising-fears-of-drinking-water-shortage-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कठौता झील में बचा सिर्फ 10 फीट पानी, पेयजल की किल्लत का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कठौता झील में बचा सिर्फ 10 फीट पानी, पेयजल की किल्लत का डर
लखनऊ में शारदा सहायक नहर करीब 18 दिन से बंद होने के कारण तीसरे जलकल की कठौता झील में पानी का स्तर घटकर 10 फीट रह गया है। झील का बड़ा हिस्सा सूखने लगा है। इससे इंदिरानगर और गोमतीनगर की करीब पांच लाख आबादी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, जलकल प्रशासन का दावा है कि फिलहाल आपूर्ति में कटौती नहीं की जा रही है।
गोमतीनगर स्थित तीसरे जलकल से इंदिरानगर और गोमतीनगर में पानी की आपूर्ति होती है। यह जलकल शारदा सहायक नहर से मिलने वाले पानी पर निर्भर है। नहर का पानी कठौता झील में जमा किया जाता है, जिससे इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। नहर 11 अक्तूबर से बंद है और अगले 10 दिन तक बंद रहने की संभावना है। ऐसे में झील में पानी का स्तर और घटने से संकट गहरा सकता है। जलकल के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि कठौता झील की गहराई करीब 18 फीट है, जबकि इसमें अब 10 फीट पानी बचा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जलापूर्ति में कटौती नहीं की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।