{"_id":"6ae42270f3650cd3b4067afd","slug":"video-pet-candidates-spent-night-at-railway-station-in-mathura-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीईटी देने आए अभ्यर्थियों को स्टेशन पर गुजारनी पड़ी रात, कहीं फर्श तो कहीं बेंच बनी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीईटी देने आए अभ्यर्थियों को स्टेशन पर गुजारनी पड़ी रात, कहीं फर्श तो कहीं बेंच बनी सहारा
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से मथुरा पहुंचे अभ्यर्थियों को रात स्टेशन पर गुजारनी पड़ी। परीक्षा से एक दिन पहले बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मथुरा जंक्शन पहुंचे। रात होने और ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं मिलने के कारण किसी ने होल्डिंग एरिया में डेरा जमाया तो कोई प्लेटफार्म और प्रतीक्षालय के फर्श पर सोता दिखाई दिया। कुछ अभ्यर्थियों ने जीआरपी थाने के बाहर भी रात बिताई। सुबह होते ही स्टेशन पर परीक्षार्थियों की चहल-पहल बढ़ गई। मथुरा जनपद में पीईटी परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में कुल 28,272 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था है। इनमें बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थी भी शामिल हैं। परीक्षा में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए अभ्यर्थियों ने रात में ही मथुरा पहुंचना उचित समझा। सुबह होते ही अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की तैयारी में जुट गए। कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों का पता और वहां तक पहुंचने का रास्ता जानने के लिए स्टेशन पर बनाई गई हेल्प डेस्क पर पहुंचे। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें केंद्रों की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया। इसके बाद अभ्यर्थी अपने गंतव्य की ओर रवाना होते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर सुबह तक परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।