{"_id":"6ae41c2dd2de066fe300a2b0","slug":"video-karwa-chauth-celebrated-with-devotion-and-joy-at-the-sanatan-dharma-mandir-in-amritsar-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया करवा चौथ का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया करवा चौथ का पर्व
देशभर में सुहागिनों ने करवा चौथ का त्योहार धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इसी क्रम में अमृतसर के कटड़ा बग्गियां स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी करवा चौथ का पर्व धार्मिक मर्यादा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिनें मंदिर में एकत्रित हुईं और करवा चौथ की कथा सुनी। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पर्व की रस्में निभाईं। इस दौरान मंदिर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महिलाओं ने परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और पति-पत्नी के बीच प्रेम एवं विश्वास बनाए रखने की कामना की। करवा चौथ भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, जिसे पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।