{"_id":"6ae422759cab89928c047ef8","slug":"video-paddy-crop-soaked-by-rain-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश से भीगी धान की फसल, आलू-सरसों की बुवाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश से भीगी धान की फसल, आलू-सरसों की बुवाई पर संकट
मैनपुरी के करहल में बृहस्पतिवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते खेतों में पड़ी धान की कटी फसल भीग गई है। वहीं, कुछ किसानों का आलू का बीज भी बारिश की चपेट में आ गया है। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है। इससे आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई में देरी होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में कृषि कार्य तेजी से चल रहे थे, लेकिन बारिश ने उनकी तैयारियों पर पानी फेर दिया है। अब किसानों को मौसम साफ होने का इंतजार है, ताकि खेतों में दोबारा कृषि कार्य शुरू किए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।