Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Gurpreet Singh 'Ittan Wali' arrived in the village of Noorpur (in Zira) to resolve a dispute between laborers and farmers.
{"_id":"6ae410c9d8c7fd1feb0a77f3","slug":"video-gurpreet-singh-ittan-wali-arrived-in-the-village-of-noorpur-in-zira-to-resolve-a-dispute-between-laborers-and-farmers-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा के गांव नूरपुर में मजदूरों और किसानों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे गुरप्रीत सिंह इट्टां वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा के गांव नूरपुर में मजदूरों और किसानों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे गुरप्रीत सिंह इट्टां वाली
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में गांव नूरपुर की दाना मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगाने को लेकर मजदूरों और किसानों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए गुरप्रीत सिंह इट्टां वाली विशेष कमीशन के सदस्य के रूप में मौके पर पहुंचे। विवाद के बाद मजदूरों ने हड़ताल कर दी थी, जिससे धान की खरीद और मंडी से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है।
जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुई तकरार के दौरान छह लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को काबू कर लिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों और किसानों के बीच पैदा हुए विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और आपसी सहमति से हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि इस समय धान की खरीद का सीजन चल रहा है। ऐसे में मजदूरों और किसानों के बीच टकराव का असर खरीद प्रक्रिया पर नहीं पड़ना चाहिए। प्रशासन की प्राथमिकता है कि विवाद का जल्द समाधान हो और धान की खरीद का काम बिना किसी बाधा के जारी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।