{"_id":"6ae4dd9a67328e58cc0dc624","slug":"trolley-detaches-from-tractor-and-collides-with-moped-rider-loses-life-gonda-news-c-100-1-slko1026-168976-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर से अलग हुई ट्रॉली मोपेड से टकराई, सवार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर से अलग हुई ट्रॉली मोपेड से टकराई, सवार की गई जान
Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
शत्रुघ्न। फाइल फोटो
नवाबगंज। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम धान की पराली लदी दो ट्रॉलियों को जोड़कर ले जा रहे ट्रैक्टर से बड़ा हादसा हो गया। पीछे वाली ट्राॅली अचानक अलग हो गई। इस ट्राॅली की चपेट में आने से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। हादसा किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग से पहले वजीरगंज में सरकारी पुरवा के पास हुआ।
चौबेपुर के भीमनगर गांव निवासी चिलबिल ने बताया कि उनके बड़े बेटे शत्रुघ्न (42) बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मोपेड से किशुनदासपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक ट्रैक्टर दो ट्रॉलियों में धान की पराली लादकर आ रहा था। सरकारी पुरवा के पास ट्रैक्टर से जुड़ी आगे वाली ट्रॉली से पीछे की ट्रॉली अचानक अलग हो गई। अनियंत्रित हुई इस ट्रॉली की चपेट में आने से शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। फिर पुलिस के समझाने पर राजी हो गए। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
शत्रुघ्न चार भाइयों में बड़े थे। अन्य भाई छोटे, कलीम और राहुल हैं। उनकी दो बहनें सुनीता और अंजनी हैं। शत्रुघ्न मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी दो बेटियां आकांक्षी और आराधना हैं, जिनकी उम्र दो साल और छह माह है। हादसे में पिता की मौत से दोनों मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी छोटी और मां राजू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।