Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Narcotic substances seized in 138 NDPS cases destroyed in Amritsar; the haul includes 18.499 kg of heroin and 50 kg of charas
{"_id":"6ae41cf5ee8b86e09f091960","slug":"video-narcotic-substances-seized-in-138-ndps-cases-destroyed-in-amritsar-the-haul-includes-18499-kg-of-heroin-and-50-kg-of-charas-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में 138 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 18.499 किलो हेरोइन और 50 किलो चरस शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में 138 एनडीपीएस मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 18.499 किलो हेरोइन और 50 किलो चरस शामिल
नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एनडीपीएस एक्ट के 138 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में यह कार्रवाई खन्ना पेपर मिल के बॉयलर में नशीले पदार्थ डालकर की गई।
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह विर्क, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी और एसीपी कपिल कौशल की निगरानी में हुई इस कार्रवाई के दौरान 18.499 किलोग्राम हेरोइन, 50.012 किलोग्राम चरस, 71.800 किलोग्राम भुक्की, 3.353 किलोग्राम नशीला पाउडर, 857 ग्राम स्मैक, 2.170 किलोग्राम गांजा और 198 ग्राम भांग नष्ट की गई।
इसके अलावा 15,831 नशीले कैप्सूल, 3,955 नशीली गोलियां, 76 नशीले टीके और कफ सिरप की पांच बोतलें भी नष्ट की गईं।
पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई के साथ बरामद नशीले पदार्थों का निर्धारित नियमों के अनुसार निपटारा भी किया जा रहा है। पुलिस ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।