{"_id":"6a9ab6ae48b97d2f010b76e9","slug":"video-gada-ma-sasata-ma-jamana-thalna-ka-jhasa-thakara-130-lkha-kae-para-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख किए पार
गोंडा में सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाने वाले गिरोह का इटियाथोक पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 1.30 लाख रुपये की चोरी में से 1,00,700 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस रेडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक खरगूपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
बैजपुर निवासी कफील अहमद दो सितंबर को बहन के ऑपरेशन के लिए गोंडा के एक निजी अस्पताल आए थे। वहां उनकी मुलाकात मोटे पथरकट और शक्ति से हुई। दोनों ने गांधी चबूतरा के पास सस्ते दाम में जमीन दिलाने की बात कही। झांसे में आए कफील 1.30 लाख रुपये लेकर उनके साथ चले गए।
गांधी चबूतरा के पास दो अन्य लोग भी मिले। आरोपी जमीन दिखाने के नाम पर कफील को काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे। इसी दौरान कफील जब पेशाब करने के लिए गया तो आरोपियों ने उसके बैग से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए और बाइक से फरार हो गए। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी के फोन बंद मिले।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गिरोह बनाकर सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देते हैं। कफील से भी 13 अगस्त को 1.50 लाख रुपये लिए गए थे। इसके बाद दो सितंबर को 1.30 लाख रुपये लेकर उसे गांधी चबूतरा बुलाया गया और मौका पाकर रकम चोरी कर ली गई। चोरी की रकम आपस में बांट ली गई थी।
इटियाथोक पुलिस ने शुक्रवार को शनि देव मंदिर के पास खरगूपुर रोड के बेन्दुली मोड़ से शक्ति उर्फ शक्तिराम, मोटे उर्फ सूर्यनारायन पथरकट और राधेश्याम उर्फ बाबू जी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, शक्ति उर्फ शक्तिराम खरगूपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।