{"_id":"6a9d25dff1490f26dc0e6e30","slug":"video-gada-ma-jaljamava-sa-tana-hajara-garamanae-parashana-600-bgha-fasal-dab-anakha-paratharashana-ka-tayara-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जलजमाव से तीन हजार ग्रामीण परेशान, 600 बीघा फसल डूबी; अनोखे प्रदर्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जलजमाव से तीन हजार ग्रामीण परेशान, 600 बीघा फसल डूबी; अनोखे प्रदर्शन की तैयारी
गोंडा में मुख्यालय से सटे पथवलिया (पोर्टलगंज) क्षेत्र के आसपास के गांवों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश का पानी खेतों और रास्तों में जमा होने से करीब 600 बीघे में लगी धान की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। वहीं रेलवे के अंडरपास में पानी भर जाने से करीब 3000 लोगों का आवागमन प्रभावित है। जलभराव की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने इस बार अनोखे तरीके से विरोध करने की तैयारी की है। ग्रामीणों का कहना है कि कजरी तीज पर सरयू नदी से जल लाकर महादेव को अर्पित करने के साथ ही इस बार जलजमाव का पानी भरकर जिम्मेदारों की चौखट पर अर्पित किया जाएगा। ग्रामीणों का यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था और जिम्मेदारों की उदासीनता के खिलाफ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।