{"_id":"6a915be2225a08ff240d68f6","slug":"video-gada-ma-jal-ma-bhaiya-ka-kalii-para-rakha-bthhana-pahaca-bhana-bsa-ma-mahalo-ka-mafata-yatara-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जेल में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें, बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जेल में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें, बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा
गोंडा में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने उन्हें उपहार देकर खुशियां साझा कीं। मंडलीय कारागार में भी रक्षाबंधन पर विशेष व्यवस्था की गई। वहीं, रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई।
मंडलीय कारागार में सुबह से ही बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के दिन सामान्य मुलाकात के बजाय बहनों को भाइयों से मिलकर राखी बांधने की व्यवस्था की। जेल परिसर में साउंड सिस्टम से रक्षाबंधन के गीत बजते रहे।
बहनों के बैठने के लिए दरी बिछाई गई थी। बहनों ने भाइयों को रोली-चंदन लगाया, मिठाई खिलाई jऔर उनकी कलाई पर राखी बांधी।
कई बहनें जेल के अंदर पहुंचते ही अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू देखकर भाइयों की आंखें भी नम हो गईं। जेल के बाहर महिला पुलिसकर्मियों ने बहनों की जांच की। उन्हें राखी और मिठाई समेत निर्धारित सामान ही अंदर ले जाने की अनुमति दी गई।
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा की जानकारी भी दी गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गोंडा रोडवेज बस स्टैंड और डिपो का निरीक्षण किया। आरटीओ प्रशासन राजेश कुमार मौर्य, आरटीओ प्रवर्तन आरके सरोज और एआरटीओ आरसी भारतीय ने रोडवेज अधिकारियों के साथ बसों की जांच की।
अधिकारियों ने महिला यात्रियों को बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उनके साथ यात्रा करने वाले पात्र एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। परिचालकों को निर्देश दिए गए कि महिला यात्रियों और पात्र सहयात्रियों से किराया न लिया जाए।
अधिकारियों ने चालक-परिचालकों को बसों को तेज गति से न चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला यात्रियों के साथ किसी तरह की अभद्रता होने पर तत्काल डायल-112 पर सूचना देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।